Viral Video: 51 की अमीषा पटेल... 32 के हार्दिक पांड्या, डेटिंग रूमर्स उड़ी तो भड़कीं एक्ट्रेस, दिया ऐसा जवाब - Haribhoomi

अमीषा पटेल और हार्दिक पांड्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के बाद दोनों के बीच डेटिंग की अटकलें शुरू हुईं, जिस पर अमीषा ने एक यूजर को करारा जवाब दिया।

Ameesha Patel reacts on dating rumours with Hardik Pandya

अमीषा पटेल ने हार्दिक पांड्या संग डेटिंग रूमर्स पर रिएक्ट किया

  • Published: 07 Sep 2026, 02:20 PM IST
  • Last Updated: 07 Sep 2026, 02:20 PM IST

Ameesha Patel-Hardik Pandya Video: बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल एक वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, हाल ही में उनका भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ एक वीडियो सामने आया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें लगने लगीं। अब अमीषा ने ऐसी अफवाहों पर चुप रहने के बजाय एक यूजर को करारा जवाब दिया है।

हार्दिक के साथ वीडियो ने खींचा लोगों का ध्यान
वायरल वीडियो कथित तौर पर मुंबई के ताज महल पैलेस का बताया जा रहा है। इसमें अमीषा पटेल हार्दिक पांड्या को अपने कुछ दोस्तों से मिलवाती नजर आ रही हैं। बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने हार्दिक के कंधे पर हाथ रखा और दोनों मुस्कुराते हुए दिखाई दिए। वीडियो सामने आने के बाद कुछ यूजर्स ने दोनों के बीच दोस्ती से ज्यादा कुछ होने की अटकलें लगानी शुरू कर दीं।

यूजर के कमेंट पर अमीषा का जवाब
डेटिंग की चर्चाओं के बीच एक X यूजर ने अमीषा और हार्दिक के वीडियो को लेकर दावा किया कि अभिनेत्री ने क्रिकेटर के कंधे पर हाथ रोमांटिक अंदाज में रखा था। अमीषा ने इस कमेंट का स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर तंज कसते हुए जवाब दिया- "बिल्कुल सही कहा। सच में, तुम सही कह रहे हो... जिस तरह से मेरा हाथ उस पर था, वह वाकई बहुत रोमांटिक था। मैं तुम्हें जानती तो नहीं, लेकिन पक्का तुम्हारी कोई गर्लफ्रेंड तो क्या, कोई फीमेल फ्रेंड भी नहीं होगी। ऐसी बातें पोस्ट करने से पहले तुम्हें किसी लड़की से दोस्ती कर लेनी चाहिए..."

Ameesha Patel (Instagram story)
Ameesha Patel (Instagram story)

महिका शर्मा को डेट कर रहे हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या फिलहाल मॉडल माहिका शर्मा के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी सुर्खियों में हैं। दोनों को लेकर पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट जगत में चर्चाएं होती रही हैं।

इंस्टाग्राम पर दोनों अपनी कोजी और रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। वहीं नताशा से तलाक के बाद हार्दिक पांड्या ने महिका शर्मा के साथ अपनी लव लाइफ शुरू की है।

‘गदर 2’ में नजर आईं अमीषा
अमीषा पटेल ने साल 2000 में ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘कहो ना... प्यार है’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई और अमीषा रातोंरात दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो गईं।

इसके बाद उन्होंने ‘गदर: एक प्रेम कथा’ जैसी सफल फिल्मों में काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई। लंबे समय बाद वह ‘गदर 2’ में सकीना के किरदार के साथ बड़े पर्दे पर लौटीं। सनी देओल स्टारर यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफल रही।