Viral Video: Scorpio नदी में उतारकर किया स्टंट... फिर तेज बहाव में फंसी गाड़ी ने पूरी अक्ल ठिकाने ला दी!

Viral Video: Scorpio नदी में उतारकर किया स्टंट… फिर तेज बहाव में फंसी गाड़ी ने पूरी अक्ल ठिकाने ला दी!

रील बनाना पड़ा भारी Image Credit source: X/@AliyaAnsar85012

जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर रील बनाने के जुनून को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां कुछ युवकों ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने के लिए अपनी महिंद्रा स्कॉर्पियो को तेज बहाव वाली सिंध नदी में उतार दिया. उन्हें शायद अंदाजा नहीं था कि कुछ सेकंड का यह स्टंट उनकी जान पर भारी पड़ सकता है. नदी की तेज धारा में पहुंचते ही SUV फंस गई और उसमें सवार लोग खुद भी मुश्किल में पड़ गए.

घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह मामला सोनमर्ग में होटल सिंध रिसॉर्ट्स के पास का है. वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कॉर्पियो को नदी के अंदर ले जाया गया था. लेकिन नदी की तेज और बर्फीली धारा के बीच पहुंचने के बाद गाड़ी आगे नहीं बढ़ पाई. हालात बिगड़ते देख उसमें बैठे लोगों के लिए खुद बाहर निकलना भी आसान नहीं रहा.

रील बनाओ, रिस्क लो और वायरल हो जाओ

जानकारी मिलने के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. पुलिस और ग्रामीणों की मदद से SUV में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई. बाद में काफी मशक्कत के बाद स्कॉर्पियो को भी नदी से बाहर निकाल लिया गया.

इस घटना का वीडियो एक्स पर @AliyaAnsar85012 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. इसे @GreaterKashmir ने भी शेयर किया है. वीडियो सामने आने के बाद लोग इस पूरे मामले पर जमकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि सिर्फ कुछ लाइक्स और व्यूज के लिए इस तरह अपनी और दूसरों की जान खतरे में डालना बिल्कुल समझदारी वाली बात नहीं है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: रानू मंडल की आवाज में सुनाई दिया दर्द और मिठास का अनोखा संगम, गाना सुनकर लोग कर रहे जमकर तारीफ

कई लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि अगर नदी का बहाव थोड़ा और तेज होता या रेस्क्यू टीम समय पर नहीं पहुंचती, तो हालात बेहद गंभीर हो सकते थे. कुछ यूजर्स ने तो पुलिस से यह भी पूछा कि इस तरह की लापरवाही करने वालों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई होगी या नहीं. एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि एसयूवी वालों के पास दिमाग होना नामुमकिन है. वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि जब ज्यादा पैसा आता है तो अक्ल उड़ जाती है.

यहां देखिए वीडियो

#Watch | SUV gets stuck in Nallah #Sindh during reported stunt attempt near Sonamarg A Scorpio vehicle became stranded in Nallah Sindh near #Sonamarg after its occupants allegedly attempted a stunt. Police and locals launched a rescue operation to retrieve the vehicle. pic.twitter.com/WLtCIZdpD5

— Aliya Ansari (@AliyaAnsar85012) September 11, 2026

आयुष कुमार

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.<p></p> अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. <p></p>फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.

Read More

google button