Vishwakarma Ji Ki Aarti : जरूर करें भगवान विश्वकर्मा की आरती तभी पूजा होगी सफल वरना नहीं मिलेगा कोई फल
Updated: Thursday, September 17, 2026, 11:07 [IST]
Vishwakarma Ji Ki Aarti: आज भगवान विश्वकर्मा की जयंती है,ये दिन बहुत ही पावन है। प्रभु विश्वकर्मा को सृष्टि का प्रथम शिल्पकार, वास्तुकार और दिव्य इंजीनियर माना जाता है। वे समस्त देवताओं के भवन, रथ, अस्त्र-शस्त्र और उपकरणों के निर्माता हैं। यही कारण है कि इस दिन विशेष रूप से कारखानों, औद्योगिक क्षेत्रों, दुकानों और कार्यालयों में मशीनों व औजारों की पूजा की जाती है।
उनकी पूजा तब तक अधूरी है, जब तक कि विश्वकर्मा जी की आरती ना की जाए, अगर पूजा का शुभ फल पाना है तो पूजा के बाद जरूर करें भगवान विश्वकर्मा पूजा की आरती, जो कि निम्नलिखित है...
विश्वकर्मा भगवान की आरती (Vishwakarma Ji Ki Aarti)
- ओम जय श्री विश्वकर्मा, प्रभु जय श्री विश्वकर्मा ।
- सकल सृष्टि के कर्ता, रक्षक स्तुति धर्मा ।। 1 ।।
- ओम जय श्री विश्वकर्मा, प्रभु जय श्री विश्वकर्मा ।
- आदि सृष्टि में विधि को, श्रुति उपदेश दिया।
- जीव मात्र का जग में, ज्ञान विकास किया।। 2।।
- ओम जय श्री विश्वकर्मा, प्रभु जय श्री विश्वकर्मा । ऋषि अंगिरा ने तप से, शांति नहीं पाई।
- ध्यान किया जब प्रभु का, सकल सिद्ध आई ।। 3 ।।
- ओम जय श्री विश्वकर्मा, प्रभु जय श्री विश्वकर्मा ।
- रोग ग्रस्त राजा ने जब आश्रय लीना ।
- संकट मोचन बन कर दूर दुःख कीना ।। 4 ।।
- ओम जय श्री विश्वकर्मा, प्रभु जय श्री विश्वकर्मा ।
- जब रथकार दम्पति, तुम्हारी टेर करी ।
- सुनकर दीन प्रार्थना, विपत्ति हरी सगरी ।। 5 ।।
- ओम जय श्री विश्वकर्मा, प्रभु जय श्री विश्वकर्मा ।
विश्वकर्मा जयंती पर करें ये आरती
- एकानन चतुरानन, पंचानन राजे ।
- द्विभुज, चतुर्भुज, दसभुज, सकल रूप साजे ।। 6 ।।
- ओम जय श्री विश्वकर्मा, प्रभु जय श्री विश्वकर्मा ।
- ध्यान धरे जब पद का, सकल सिद्धि आवे।
- मन दुविधा मिट जाये, अटल शांति पावे ।। 7 ।।
- ओम जय श्री विश्वकर्मा, प्रभु जय श्री विश्वकर्मा ।
- श्री विश्वकर्मा जी की आरती जो कोई जन गावे ।।
- कहत गजानन्द स्वामी, सुख सम्पत्ति पावे ।। 8 ।।
- ओम जय श्री विश्वकर्मा, प्रभु जय श्री विश्वकर्मा ।
Vishwakarma Puja 2026 से जुड़ी खास बातें
- यह दिन तकनीकी और निर्माण कार्यों से जुड़े लोगों के लिए बेहद खास होता है।
- मशीनों व उपकरणों की पूजा से कार्यक्षेत्र में प्रगति, समृद्धि और सुरक्षित कार्य करने की शक्ति मिलती है।
- भारतभर में यह दिन "इंजीनियरों और श्रमिकों का त्योहार" भी कहा जाता है।
Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।
-
Block for 8 hours
-
Block for 12 hours
-
Block for 24 hours
-
Don't block
Gender
Select your Gender
Age
Select your Age Range