मिनी सिएरा से लेकर Vision.S तक, तहलका मचाने आ रहीं टाटा और महिंद्रा की ये दमदार SUV
Jul 27, 2026 08:05 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
टाटा मोटर्स और महिंद्रा 2028 तक तीन नई कॉम्पैक्ट SUVs लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। इनमें महिंद्रा की बिल्कुल नई Vision.S और टाटा की नेक्स्ट जेनरेशन Nexon के साथ एक नई मिनी सिएरा भी शामिल होगी।

महिंद्रा विजन S
केवल
₹24,568/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट के आने से इस सेगमेंट में कॉम्पिटिशन काफी बढ़ गया है। इसी को देखते हुए देश की दो बड़ी ऑटो कंपनियां - टाटा मोटर्स और महिंद्रा 2028 तक तीन नई कॉम्पैक्ट SUVs लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। इनमें महिंद्रा की Vision.S और टाटा की नेक्स्ट जेनरेशन Nexon के साथ एक नई मिनी सिएरा भी शामिल होगी। आइए जानते हैं इन अपकमिंग एसयूवी में कंपनियां क्या कुछ ऑफर करने वाली हैं।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 6.39 - 9.15 लाख
₹ 12.39 - 22.82 लाख
₹ 7.54 - 14.88 लाख
₹ 13.66 - 24.92 लाख
₹ 18.9 - 28.49 लाख
₹ 11.49 - 21.29 लाख
Mahindra Vision.S
महिंद्रा 2027 की शुरुआत में Vision.S कॉन्सेप्ट के प्रोडक्शन मॉडल को लॉन्च कर सकती है। यह एसयूवी कंपनी के नए NU_IQ प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करेगी। डिजाइन के मामले में यह पुराने Tivoli-बेस्ड मॉडल से बिल्कुल अलग होगी। इसमें बॉक्सी बॉडी, क्लैमशेल बोनट, ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस और रगेड स्टाइलिंग देखने को मिलेगी, जिससे इसे एक रियल एसयूवी का लुक मिलेगा। इंटीरियर में ऊंचा और सीधा डैशबोर्ड, वर्टिकल AC वेंट्स, बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इंजन ऑप्शन्स में 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन दिए जा सकते हैं। बाद में कंपनी इसका इलेक्ट्रिक वर्जन भी ला सकती है।
New Generation Tata Nexon
2017 में लॉन्च हुई टाटा नेक्सॉन कंपनी की सबसे पॉप्युलर एसयूवी में से एक रही है। साल 2025 में इसकी 2 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिकी थीं और अब तक इसकी टोटल सेल का आंकड़ा 10 लाख यूनिट्स को पार कर चुका है। 2027 में कंपनी इसका फुली न्यू सेकेंड जनरेशन मॉडल लॉन्च करेगी। इसे इंटरनली Tata Garud कोडनेम दिया गया है। नई नेक्सॉन को पूरी तरह नए सिरे से डिजाइन और इंजीनियर किया जाएगा। पहले माना जा रहा था कि यह पुराने X1 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी, लेकिन अब चर्चा है कि इसमें नई टाटा सिएरा के प्लेटफॉर्म का छोटा वर्जन इस्तेमाल किया जा सकता है। नई नेक्सॉन पेट्रोल, CNG और इलेक्ट्रिक वेरिएंट में आएगी। इसके अलावा डीजल इंजन की जगह हाइब्रिड पावरट्रेन भी देखने को मिल सकता है।
Tata Scarlet (Mini Sierra)
नई नेक्सॉन के करीब एक साल बाद टाटा मोटर्स अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी लॉन्च करेगी, जिसे फिलहाल Tata Scarlet कोडनेम से जाना जा रहा है। इसे 'मिनी सिएरा' के तौर पर डिवेलप किया जा रहा है और इसका मुकाबला महिंद्रा Vision.S और 2027 के सेकेंड हाफ में आने वाली रेनो ब्रिजर से होगा। टाटा स्कारलेट में नई नेक्सॉन वाला प्लेटफॉर्म, इंजन और कई दूसरे मैकेनिकल पार्ट्स शेयर किए जा सकते हैं। हालांकि, डिजाइन के मामले में यह ज्यादा बॉक्सी, मजबूत और रगेड होगी। इसमें ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस और रियल SUV जैसा लुक मिलेगा, जिससे यह एडवेंचर लवर बायर्स को ज्यादा पसंद आ सकती है।

