Vivo ने दिया बड़ा झटका! ₹4000 तक महंगे किए 7200mAh तक बैटरी, 50MP कैमरा वाले ये 5 धांसू फोन, अब देने होंगे इतने पैसे

Aug 18, 2026 04:46 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Vivo के 5 पॉपुलर फोन Y51 Pro, Y31, Y21, Y11 और Y19s की कीमत 4000 रुपए तक बढ़ गई है। जानें AMOLED डिस्प्ले, 50MP कैमरा, बड़ी बैटरी, सभी फोन की नई कीमत:

Vivo

Vivo के 5 पॉपुलर फोन हुए महंगे

Vivo Smartphones Price Hike in India: अगर आप आने वाले दिनों में Vivo का नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है। कंपनी ने भारत में अपनी Y-Series के पांच स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। इस लिस्ट में Vivo Y51 Pro 5G, Vivo Y31 5G, Vivo Y21, Vivo Y11 और Vivo Y19s शामिल हैं। अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से कीमत में 4000 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी को RAM और स्टोरेज कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत और ग्लोबल मेमोरी शॉर्टेज से जोड़कर देखा जा रहा है। जानें किस वैरिएंट की कितने रुपए बढ़ी कीमत:

1. Vivo Y51 Pro 5G अब ₹32,999 से शुरू

लिस्ट में सबसे बड़ा बदलाव Vivo Y51 Pro 5G की कीमत में हुआ है। इसका 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल अब ₹32,999 में मिल रहा है। इससे पहले इसकी कीमत ₹30,999 थी। यानी इस वेरिएंट पर ₹2,000 की बढ़ोतरी हुई है। वहीं फोन के 8GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत अब ₹37,999 हो गई है। पहले यह मॉडल ₹33,999 में उपलब्ध था। इस तरह इस वेरिएंट पर ₹4,000 की बढ़ोतरी देखने को मिली है। फोन में 6.75 इंच का डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर, 50MP + 2MP रियर कैमरा और 8MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें 7200mAh की बड़ी बैटरी भी मिलती है और फोन Android 16 पर चलता है।

2. Vivo Y31 5G भी हुआ ₹2,000 महंगा

Vivo Y31 5G के दोनों स्टोरेज वेरिएंट की कीमत बढ़ाई गई है। इसका 6GB + 128GB मॉडल अब ₹27,999 और 6GB + 256GB मॉडल ₹31,999 में लिस्ट है। पहले इनकी कीमत क्रमशः ₹25,999 और ₹28,999 थी। फोन में 6.68 इंच का डिस्प्ले, Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर और 6500mAh बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP + 8MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

3. Vivo Y21 की कीमत ₹22,499

Vivo Y21 की कीमत में भी बदलाव किया गया है। इसका 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट अब ₹22,499 में उपलब्ध है। इससे पहले इसकी कीमत ₹20,999 थी। यानी ग्राहकों को अब ₹1,500 ज्यादा देने होंगे। Vivo Y21 5G में 6.74 इंच डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 6500mAh बैटरी दी गई है। फोन Android 16 पर चलता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का रियर कैमरा दिया गया है।

4. Vivo Y11 भी हुआ महंगा

Vivo Y11 की कीमत भी बढ़ा दी गई है। 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल अब ₹20,999 में मिलेगा। पहले इसकी कीमत ₹18,999 थी। इस हिसाब से फोन ₹2,000 महंगा हुआ है। फोन में 6.74 इंच डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 6500mAh बैटरी दी गई है। इसमें 13MP का रियर कैमरा और QVGA फ्रंट कैमरा मिलता है। यह मॉडल Android 16 पर काम करता है।

5. Vivo Y19s की कीमत ₹14,999 से शुरू

Vivo Y19s की कीमत में भी बदलाव हुआ है। इसका 4GB + 64GB मॉडल अब ₹14,999 में उपलब्ध है। वहीं 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹15,999 और 6GB + 128GB मॉडल की कीमत ₹17,499 हो गई है। यह फोन भारत में नवंबर 2025 में ₹10,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। Vivo Y19s में 6.74 इंच डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 6000mAh बैटरी दी गई है। फोन में 13MP + 8MP रियर कैमरा और 5MP सेल्फी कैमरा मिलता है।