Vivo T5e Launch: सिर्फ ₹13,999 में आया 5500mAh बैटरी, 90Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स फोन, जानें खासियत - Haribhoomi

Vivo T5e भारत में लॉन्च हो गया है। यह बजट 4G स्मार्टफोन 6.74-इंच 90Hz डिस्प्ले, 5500mAh बैटरी, Unisoc T7225 प्रोसेसर, Android 16 और 15W चार्जिंग के साथ आता है। जानें कीमत, फीचर्स और उपलब्धता।

Vivo T5e Launch India

Vivo T5e Launch: सिर्फ ₹13,999 में आया 5500mAh बैटरी, 90Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स फोन, जानें खासियत।

  • Published: 28 Jul 2026, 10:46 AM IST
  • Last Updated: 28 Jul 2026, 10:46 AM IST

Vivo T5e Launched India: Vivo ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन Vivo T5e लॉन्च कर दिया है। यह एक 4G स्मार्टफोन है, जिसे खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं।

कंपनी ने फोन में 5500mAh लंबी बैटरी लाइफ, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और Android 16 बेस्ड नया सॉफ्टवेयर दिया है। खास बात है कि Vivo T5e की भारत में कीमत महज ₹13,999 से शुरू होती है। देखिए अब इसके सभी फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और अन्य डिटेल्स के बारें में विस्तार से। 

Vivo T5e के फीचर्स-स्पेसिफिकेशन 
Vivo T5e में 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1600×720 पिक्सल है। फोन की स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है, जिससे स्क्रॉलिंग और ऐप्स का इस्तेमाल पहले की तुलना में ज्यादा स्मूद महसूस होगा।डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 570 निट्स तक जाती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकती है। Vivo ने इसमें Adaptive Brightness और Blue Light Reduction Mode जैसे फीचर्स भी दिए हैं, जो रात के समय आंखों पर पड़ने वाले दबाव को कम करने में मदद करते हैं।

Unisoc T7225 प्रोसेसर और Android 16 का सपोर्ट
स्मार्टफोन में 12nm आधारित Unisoc T7225 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के काम, सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और सामान्य मल्टीटास्किंग के लिए उपयुक्त माना जाता है। Vivo T5e को 4GB LPDDR4X RAM और 64GB eMMC 5.1 स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। यदि स्टोरेज कम पड़ती है तो माइक्रोSD कार्ड की मदद से इसे 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है। इसके साथ कंपनी ने कई AI फीचर्स भी दिए हैं, जिनमें AI Document Scanning और AI Text Summarization जैसे टूल शामिल हैं, जो पढ़ाई और ऑफिस के काम में उपयोगी साबित हो सकते हैं।

ये भी पढ़े-ः Oppo A7 Pro Max जल्द होगा लॉन्च: मिलेगी 10,000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग, टीजर हुआ लाइव

कैमरा सेटअप
Vivo T5e में पीछे की तरफ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कंपनी ने इस फोन में अतिरिक्त कैमरा सेंसर देने के बजाय एक हाई-आउटपुट LED फ्लैशलाइट दी है, जिसमें चार अलग-अलग ब्राइटनेस लेवल मिलते हैं। इसके अलावा फोन का स्पीकर भी ज्यादा तेज आवाज देने के लिए ट्यून किया गया है, जिससे कॉलिंग और मीडिया एक्सपीरियंस बेहतर होता है।

5500mAh बैटरी के साथ मिलेगा लंबा बैकअप
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 5500mAh की बैटरी है। Vivo का दावा है कि यह बैटरी 1,600 चार्जिंग साइकल के बाद भी अपनी 80 प्रतिशत से अधिक क्षमता बनाए रख सकती है। चार्जिंग के लिए फोन में 15W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा Reverse Charging फीचर भी मौजूद है, जिसकी मदद से जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं।

मजबूत डिजाइन और जरूरी कनेक्टिविटी फीचर्स
Vivo T5e को रोजमर्रा के उपयोग को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। फोन को IP64 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित रखती है। इसके अलावा फोन की टचस्क्रीन इस तरह डिजाइन की गई है कि गीले या चिकने हाथों से भी आसानी से काम करती है। फोन का वजन 199 ग्राम है और इसकी मोटाई 8.19mm है।

सुरक्षा के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए डुअल 4G SIM, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.2 और USB Type-C 2.0 पोर्ट मिलता है।

Vivo T5e की कीमत और उपलब्धता
Vivo ने Vivo T5e को भारत में ₹13,999 की कीमत पर लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन Aero Blue और Shadow Grey दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। ग्राहक इसे Vivo की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart और देशभर के ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।