Vivo T5x 5G नए अवतार में लॉन्च: अब Fusion Red कलर ऑप्शन में भी मिलेगा 7200mAh बैटरी फोन, जानें कीमत - Haribhoomi

Vivo ने भारत में Vivo T5x 5G का नया Fusion Red कलर वेरिएंट लॉन्च किया है। स्मार्टफोन में 7200mAh बैटरी, MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा मिलता है। जानें कीमत और फीचर्स।

Vivo T5x 5G Fusion Red Colour Launch

Vivo T5x 5G नए अवतार में लॉन्च: अब Fusion Red कलर ऑप्शन में भी मिलेगा 7200mAh बैटरी फोन, जानें कीमत।

  • Published: 28 Jul 2026, 04:19 PM IST
  • Last Updated: 28 Jul 2026, 04:19 PM IST

Vivo T5x 5G Fusion Red Colour Launch: Vivo ने भारतीय बाजार में अपने लोकप्रिय स्मार्टफोन Vivo T5x 5G का नया Fusion Red कलर वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को पहले Cyber Green और Star Silver रंगों में पेश किया था, जबकि अब इसमें नया रेड कलर ऑप्शन भी जोड़ दिया गया है। हालांकि, नए कलर के अलावा फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Vivo T5x 5G अपने बड़े 7200mAh बैटरी, MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर और 120Hz डिस्प्ले जैसी खूबियों के कारण पहले से ही चर्चा में रहा है।

Vivo T5x 5G Fusion Red की कीमत और उपलब्धता
भारत में Vivo T5x 5G की शुरुआती कीमत ₹18,999 रखी गई है। यह कीमत 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है। फोन के अन्य वेरिएंट की कीमत इस प्रकार है—

  • 6GB + 128GB – ₹18,999
  • 8GB + 128GB – ₹20,999
  • 8GB + 256GB – ₹22,999

नया Fusion Red कलर वेरिएंट 30 जुलाई दोपहर 12 बजे से Flipkart, Vivo India ई-स्टोर और कंपनी के अधिकृत रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

ये भी पढ़े-ः Vivo T5e Launch: सिर्फ ₹13,999 में आया 5500mAh बैटरी, 90Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स फोन, जानें खासियत

Vivo T5x 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन 
Vivo T5x 5G में 6.76 इंच का Full HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2344 पिक्सल है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है, जिससे धूप में भी बेहतर विजिबिलिटी मिलती है। डिस्प्ले में Eye Comfort Mode और TÜV Rheinland Low Blue Light Certification भी दिया गया है, जो आंखों पर पड़ने वाले ब्लू लाइट के प्रभाव को कम करता है।

Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर से लैस
परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट दिया गया है। फोन में 8GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है।

50MP कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Vivo T5x 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX852 प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का बोकेह कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

7200mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7200mAh की बड़ी बैटरी है। इसे 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कंपनी के अनुसार, एक बार फुल चार्ज होने पर यह स्मार्टफोन 40 घंटे तक वीडियो प्लेबैक, 93 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक और 14.5 घंटे तक नेविगेशन का बैकअप देने में सक्षम है।

IP68 और IP69 रेटिंग के साथ दमदार बिल्ड
Vivo T5x 5G को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, Bluetooth 5.4, Wi-Fi, GPS, USB Type-C पोर्ट, BeiDou, GLONASS, Galileo और QZSS का सपोर्ट मिलता है। फोन की मोटाई 8.3mm है, जबकि इसका वजन 219 ग्राम है।