Washim News: वाशिम में भाजपा का बड़ा दांव, शिंदे सेना और अजित पवार गुट के 300 से अधिक कार्यकर्ता BJP में शामिल| Navbharat Live

विज्ञापन

सार

Washim Politics: वाशिम में जिला परिषद चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है। शिंदे गुट और अजित गुट के 23 प्रमुख नेताओं समेत 300 से अधिक कार्यकर्ताओं ने मुंबई में भाजपा में प्रवेश किया।

washim bjp entry shinde ajit pawar faction leaders

भाजपा में प्रवेश (सोर्सः सोशल मीडिया)

विस्तार

Washim Zilla Parishad Election: आगामी जिला परिषद चुनाव को देखते हुए जिले के राजनीतिक में बडा मोड आया है। शिवसेना शिंदे गुट व राष्ट्रवादी काँग्रेस के दिग्गजो ने अपने समर्थको के साथ मुंबई में भाजपा प्रदेश कार्यालय में 3 अगस्त को प्रवेश लेकर राजकीय क्षेत्र में खलबली उडा दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण व प्रदेश प्रवक्ता नवनाथ बन के प्रमुख उपस्थिति में इन्होने पार्टी प्रवेश किया है। विगत कुछ दिनों से राष्ट्रवादी कांग्रेस अजीत पवार गुट और शिंदे सेना के कुछ प्रमुख पदाधिकारी भाजपा में प्रवेश करने की चर्चा को अभी पूर्ण विराम मिला है।

वाशिम कृषि बाजार समिति सभापति महादेव काकडे, शिवसेना शिंदे गुट पूर्व जिलाप्रमुख तथा पूर्व अर्थ बांधकाम सभापति विजय खानजोडे, पंचायत समिति के पूर्व सभापति भास्कर पाटिल शेगीकर, जिला परिषद सदस्य पांडुरंग कोठाले, जि प सदस्य हरिदास गोदमले, जि प सदस्य सचिन डोपेकर, आनंद राऊत, कृषि उपज बाजार समिति मंगरूलपीर सचिव रामकृष्ण पाटिल, कृषि उपज बाजार समिति वाशिम उपसभापति गोवर्धन चव्हाण समेत दिग्गज नेता 150 से अधिक कार्यकर्ताओ ने पार्टी में प्रवेश किया है, तो कारंजा मतदारसंघ में भी 150 से अधिक पदाधिकाऱी ,कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया है।

23 नेताओं समेत 300 कार्यकर्ता पार्टी में शामिल

जिला परिषद पूर्व सदस्य, पंचायत समिति के पूर्व अध्यक्ष, बाजार समिति अध्यक्षउपाध्यक्ष और विभिन्न सामाजिक व युवा संगठनों के प्रमुख एक साथ आकर भाजपा में शामिल हुए हैं, जिससे वाशिम-मंगरुलपीर तालुका में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है, इस महाप्रवेश से महागठबंध में शिंदे सेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जिलाध्यक्ष ने किया स्वागतजिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम चितलांगे ने सभी पदाधिकाऱियों का भाजपा में प्रवेश पर स्वागत किया और आगामी जिला परिषद व पंचायत समिति में भाजपा झंडा फहराने का आवाहन किया।

सम्बंधित ख़बरें

ये भी पढ़े: नालासोपारा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कजरी महोत्सव; संजोली पांडे के गीतों से शिवमय हुआ माहौल

वाशिम में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन

इस के पूर्व भी उबाठा जिला प्रमुख सुरेश मापारी ने सैंकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में प्रवेश किया है। इस के बाद अभी सत्ताधारी शिवसेना शिंदे गुट व राष्ट्रवादी काँग्रेस के दिग्गज नेता ओं ने अपने समर्थको के साथ भाजपा में प्रवेश करने से भाजपा की ताकद जिले में बढ़ गई है। मुंबई में संपन्न हुए पार्टी प्रवेश कार्यक्रम के लिए विधायक श्याम खोडे, विधायक सई ताई डहाके, भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम चितलांगे, वाशिम नगराध्यक्ष अनिल केंदले, भाजपा नेता सुरेश मापारी, गोलू डहाके समेत पदाधिकारी उपस्थित थे।

Follow Navbharatlive whatsapp