Rise and Fall 2: शहजाद पूनावाला ने धर्म के नाम पर उकसाया? एविक्शन के बाद सिवेट तोमार का बड़ा खुलासा
Rise and Fall 2: सिवेट तोमार और शहजाद पूनावाला के बीच हुआ विवाद लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. शो के तीसरे एपिसोड में दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया. इसके बाद शो के नियमों के तहत सिवेट को तुरंत बाहर कर दिया गया. अब शो से बाहर होने के बाद सिवेट ने पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और शहजाद पर लगातार धार्मिक मुद्दों को लेकर उकसाने का आरोप लगाया है.
शहजाद के साथ झगड़े पर क्या बोले सिवेट
शो से बाहर आने के बाद सिवेट ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपना पक्ष रखा. उन्होंने उन दावों को खारिज किया कि उन्होंने शहजाद पर पीछे से हमला किया था. सिवेट के मुताबिक उन्होंने शहजाद का कॉलर पकड़ा था. उनका कहना है कि बहस से पहले करीब 20 मिनट तक लगातार धार्मिक मुद्दों को लेकर बातचीत और उकसावे की स्थिति बनी हुई थी.
View on Instagram
सिवेट ने कहा कि शो में उन्हें धार्मिक मुद्दों पर चर्चा से दूर रहने के लिए कहा गया था और इसी वजह से वह इस तरह की बातचीत से बचना चाहते थे. हालांकि, उनके मुताबिक शहजाद बार बार धर्म से जुड़े विषयों पर बात कर रहे थे. सिवेट ने इसी को विवाद बढ़ने की एक वजह बताया.
शहजाद पर लगाया ‘कम्युनल डिवाइड’ का आरोप
अपने बयान में सिवेट ने कहा कि उन्हें किसी के अपने धर्म की रक्षा करने से समस्या नहीं है, लेकिन उन्हें उस सोच से आपत्ति है जिसमें धर्म के नाम पर लोगों के बीच विवाद पैदा हो.
सिवेट ने यह भी कहा कि जब किसी दूसरे धर्म के बारे में कुछ कहा जाता है तो लोग तुरंत प्रतिक्रिया देते हैं, लेकिन जब अपने धर्म के बारे में बात होती है तो नजरिया बदल जाता है. उनके मुताबिक इस तरह की सोच समाज में धार्मिक विभाजन को बढ़ावा देती है.
सिवेट ने अपने बयान में यह भी कहा कि उनकी समस्या किसी धर्म या समुदाय से नहीं है. उन्होंने दावा किया कि असली मुद्दा उन लोगों से है जो कथित तौर पर नफरत फैलाते हैं. उन्होंने अपने समुदाय से जुड़े लोगों से भी अपील की कि वे किसी के कहने पर आपस में न बंटें.
ये भी पढ़ें: Rise and Fall 2: पहले ही दिन हुई हाथापाई और फटा कुर्ता, क्या शहजाद पूनावाला से पंगा लेने पर यह कंटेस्टेंट हुआ शो से बाहर? Video
कैसे शुरू हुआ था सिवेट और शहजाद का झगड़ा
यह पूरा विवाद ‘राइज एंड फॉल 2 के अल्टीमेट रूलर टास्क के दौरान शुरू हुआ था. इस टास्क के जरिए घर में सबसे ज्यादा पावर हासिल करने वाले कंटेस्टेंट का फैसला होना था. इससे पहले रूलर्स को कमजोर डिसीजन मेकर चुनना था. इसी प्रक्रिया के दौरान सिवेट और शहजाद के बीच समीकरण बिगड़ गया.
WTH
Siwet Tomar Who claims himself as Rajput sided with Swara and when later being calledout,
he physically assaulted Siwet Tomar.
He is worse than Swara Bhaskar it seems.
He is eliminated.pic.twitter.com/UrEo5AuxZX
— Dear Men (@DearMenLife) September 28, 2026
">
बहस के दौरान दोनों के बीच तनाव बढ़ता गया और देखते ही देखते सिवेट ने शहजाद को पकड़ लिया और धक्का दे दिया. इस दौरान शहजाद के कपड़े भी फट गए. शो में फिजिकल वायलेंस की मनाही है, इसलिए मेकर्स ने मामले की समीक्षा के बाद सिवेट को शो से बाहर करने का फैसला लिया.
सिवेट के बाहर होने पर स्वरा और करण ने भी किया विरोध
सिवेट के एविक्शन के बाद विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ. स्वरा भास्कर और करण पटेल ने भी इस फैसले पर नाराजगी जाहिर की. दोनों का कहना था कि विवाद बढ़ने में शहजाद की कथित उकसावे वाली बातों की भी भूमिका थी.
Siwet Tomar has been EVICTED from the house after a major fight with Shehzad Poonawala.
One who cannot stick to his words cannot be a Rajput, despite being a Rajput I oppose Siwat Tomar.
Full support to @Shehzad_Ind pic.twitter.com/6ZrSqX0lNZ
— Mr Dheeraj (@siyasilafda) September 27, 2026
">
स्वरा ने तो शो से बाहर जाने की इच्छा तक जाहिर कर दी, जबकि करण ने भी सिवेट के साथ बाहर निकलने की बात कही.
ये भी पढ़ें: "मेरा स्वर दबाने वाला पैदा नहीं हुआ..." Rise And Fall 2 में Shehzad Poonawalla ने Swara Bhasker को दिया करारा जवाब