वर्ल्ड कप के नए फॉर्मेट पर WCA ने उठाए सवाल, इन खामियों को गिनवाया
क्रिकेट
- Authored by: समीर कुमार ठाकुर
- Updated Jul 17, 2026, 04:58 PM IST
वनडे वर्ल्ड कप 2027 नए फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस बार भारत और पाकिस्तान की टीम 3-3 बार भिड़ सकती है। ऐसे में वर्ल्ड क्रिकेट एसोसिएशन ने इस फॉर्मेट पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने ये सवाल टूर्नामेंट की पारदर्शिता पर उठाए हैं।
![]()
रिची बेरिंगटन (साभार-x)
वनडे वर्ल्ड कप 2027 नए फॉर्मेट के तहत खेला जाएगा। आईसीसी ने हाल ही में 2027 वनडे वर्ल्ड कप और 2028 टी20 वर्ल्ड कप के नए फॉर्मेट की घोषणा की है, लेकिन अब इस पर वर्ल्ड क्रिकेट एसोसिएशन (WCA) ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने ये सवाल टूर्नामेंट की पारदर्शिता पर उठाए हैं। उनका मानना है कि नए फॉर्मेट के तहत नीचली रैंक की 3 टीमों में से दो का सफर जल्द खत्म हो जाएगा। 14 टीमों के साथ शुरू हुआ यह टूर्नामेंट पहले राउंड के बाद केवल 12 टीमों के बीच का रह जाएगा। पहले ही राउंड में दो टीमों का सफर खत्म हो जाएगा। तीसरी टीम बाकी बचे 11 टीमों को ज्वाइन करेगी जिसे 6-6 टीमों के दो ग्रुपों में बांटा जाएगा।
सुपर-6 के बदले होगा सुपर-7
अब तक वर्ल्ड कप में सुपर-6 राउंड हुआ करता था, लेकिन इस बार यह सुपर-7 में बदल गया है। 6-6 टीमों के दो ग्रुप जो बनाए जाएंगे, इसमें दोनों ग्रुप की टॉप 3 टीमें सुपर-7 के लिए क्वालीफाई करेंगे। दोनों ग्रुप में से चौथे स्थान पर रहने वाली टीम भी सुपर-7 के लिए क्वालीफाई करेंगी। सुपर-7 की टॉप-4 टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।
WCA ने उठाए फॉर्मेट पर सवाल
वर्ल्ड कप में जो टीमों का विस्तार किया गया है। इस फॉर्मेट में उन टीमों के लिए खास मौके नहीं होंगे। यह फॉर्मेट कुछ टीमों के लिए क्वालीफाई करने के बाद भी वर्ल्ड कप में सही मायने में खेलने की गारंटी नहीं होगा। इससे कुछ खिलाड़ियों और उभरते क्रिकेट बाजारों के लिए वाणिज्यिक लाभ कम हो जाएंगे।" 2023 वर्ल्ड कप 10 टीमों के बीच खेला गया था। आखिरी बार 14 टीमों के बीच वर्ल्ड कप साल 2015 में खेला गया था। लेकिन यहां 7-7 टीमों के दो ग्रुप बने थे और सबके 6 मैच खेलने की गारंटी थी।
मौजूदा वनडे रैंकिंग में आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड फिलहाल क्रमशः 12वें, 13वें और 14वें स्थान पर हैं। इस पूरे मसले पर स्कॉटलैंड के कप्तान रिची बेरिंगटन ने कहा: "खेल और खिलाड़ियों के करियर पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालने वाले फैसलों पर हमसे सार्थक रूप से परामर्श किया जाना चाहिए। अलग-अलग दृष्टिकोणों को सामने रखने से बेहतर निर्णय लिए जाते हैं, और हम आग्रह कर रहे हैं कि वह इसे ठीक से करना शुरू करें।"
![]()
समीर कुमार ठाकुरauthor
समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Sports
- Cricket
End of Article