Weekly Horoscope 10-16 August 2026: गजकेसरी-बुधादित्य योग चमकाएंगे किस्मत, 5 राशियों की भरेगी तिजोरी, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
113

Image Credit : Asianet News
किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह?
Saptahik Rashifal 10 Se 16 August 2026: अगस्त के दूसरे सप्ताह की बात करें तो इस सप्ताह में जब चंद्रमा कर्क राशि में प्रवेश करेगा तो गजकेसरी नाम का राजयोग बनेगा। वहीं सूर्य और बुध की युति कर्क राशि में बनी रहेगी जिससे बुधादित्य राजयोग बना रहेगा। इस सप्ताह भी शनि पूरे समय मीन राशि में वक्री रहेगा। ग्रहों की ये स्थिति सभी राशियों पर असर डालेगी। आगे जानिए आने वाला सप्ताह किस राशि के लिए कैसा रहेगा…
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
213
Image Credit : Getty
मेष साप्ताहिक राशिफल
सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। सेहत ठीक रहेगी और पढ़ाई के लिए भी समय अच्छा है। घर की जरूरतों पर ध्यान देंगे और रुके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होंगे। बच्चों और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। शनि के वक्री होने से किसी नए विषय को सीखने का मौका मिल सकता है। नया काम शुरू करने में दोस्तों का सहयोग मिलेगा। दस्तावेजों में गलती से काम अटक सकता है।
313
Image Credit : Getty
वृषभ साप्ताहिक राशिफल
413
Image Credit : Getty
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
513
Image Credit : Getty
कर्क साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह कई जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय खास तौर पर अच्छा रहेगा। छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे और समाज में सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कामों पर पैसा खर्च कर सकते हैं। मंगलवार और शनिवार को कारोबार में अच्छा धन लाभ हो सकता है।
613
Image Credit : Getty
सिंह साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। कमाई के नए रास्ते बन सकते हैं और बड़े भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। प्रेमी के साथ घूमने का मौका मिलेगा। पति-पत्नी मिलकर किसी नए कारोबार की योजना बना सकते हैं। थोड़ी मेहनत से मुश्किल काम भी पूरे हो जाएंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। प्रॉपर्टी के लेन-देन में सावधानी रखें।
713
Image Credit : Getty
कन्या साप्ताहिक राशिफल
सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अच्छी रहेगी। पति-पत्नी के बीच प्यार और समझ बढ़ेगी। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। परिवार के किसी छोटे सदस्य को करियर में सफलता मिल सकती है। कमाई के अच्छे मौके मिलेंगे। व्यावसायिक पढ़ाई कर रहे छात्रों को नौकरी का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। सर्दी-जुकाम परेशान कर सकता है।
813
Image Credit : Getty
तुला साप्ताहिक राशिफल
करियर के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा रहेगा। किसी खास व्यक्ति से जरूरी बातचीत हो सकती है और ऑफिस की राजनीति में आप विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। अविवाहित लोगों के लिए शादी के अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। धार्मिक कामों में हिस्सा लेंगे और दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। हालांकि, खर्च बढ़ सकते हैं। कोई कीमती सामान गुम हो सकता है।
913
Image Credit : Getty
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
सेहत अच्छी रहेगी और आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे। ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है और वरिष्ठ लोगों का सहयोग भी मिलेगा। परिवार के साथ जरूरी मुद्दों पर बातचीत होगी। घर में रिश्तेदार आ सकते हैं। पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे और प्रेमी के साथ मन की बातें शेयर करेंगे। नौकरी के इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। निवेश के लिए भी सप्ताह अच्छा रहेगा।
1013
Image Credit : Getty
धनु साप्ताहिक राशिफल
सप्ताह की शुरुआत खुशियों के साथ होगी। जीवनसाथी का अच्छा व्यवहार आपको खुश रखेगा। कारोबार में नए निवेशक मिल सकते हैं और काम को आगे बढ़ाने के अच्छे मौके मिलेंगे। आप अपने संसाधनों का सही इस्तेमाल कर पाएंगे। किसी जरूरी मीटिंग के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। घर में कोई कार्यक्रम या उत्सव हो सकता है। भाई-बहनों या रिश्तेदारों से विवाद से बचें।
1113
Image Credit : Getty
मकर साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आय बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और काम की तारीफ होगी। सहकर्मियों के साथ रिश्ते अच्छे रखें। नए विचारों से फायदा होगा और विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। सोशल मीडिया के जरिए कारोबार की मार्केटिंग में सफलता मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों की नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। बाहर का तला-भुना खाना न खाएं।
1213
Image Credit : Getty
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
सप्ताह की शुरुआत आपके लिए काफी अच्छी रहेगी। कमाई के अस्थायी साधन आगे चलकर स्थायी हो सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप नए काम करने के लिए उत्साहित रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय अच्छा है। रियल एस्टेट में निवेश करने या नया वाहन खरीदने का विचार बन सकता है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। पुराना कर्ज चुकाने में सफलता मिल सकती है।
1313
Image Credit : Getty
मीन साप्ताहिक राशिफल
यह सप्ताह करियर और तरक्की के लिहाज से अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी और पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। कला से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग आपके काम आएगा। नौकरी में आपके काम की तारीफ होगी। काम की भागदौड़ से थकान महसूस हो सकती है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.