Weekly Horoscope 2026: सिंह को इस सप्ताह मिलेगी गुड न्यूज, कन्या को धन आने के उत्तम योग, तुला वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
Weekly Horoscope 3-9 August 2026 Mesh Vrash Mithun Kark Saptahik Rashifal: 3 अगस्त सोमवार से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। इसी दिन सावन का पहला सोमवार भी है. हिन्दू धर्म ज्योतिष (Dharam Jyotish) में भविष्यफल जानने के कई तरीके होते हैं।
ऐसे में लग्न राशि के आधार पर जानने का प्रयास करते हैं कि अगस्त का पहला सप्ताह में ग्रहों की चाल आपके लिए क्या खास लेकर आएगी। जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से कि सिंह कन्या तुला वृश्चिक वालों के लिए ये सप्ताह कैसा रहने वाला है। (Saptahik Rashifal)
साप्ताहिक ग्रह गोचर
सूर्य और गुरु गोचर
इस सप्ताह सूर्य और गुरु कर्क राशि में रहेंगे।
मंगल गोचर
इस सप्ताह मंगगल मिथुन राशि में रहेंगे।
शुक्र और कन्या गोचर
इस सप्ताह शुक्र कन्या राशि में रहेगे।
शनि गोचर
इस सप्ताह शनि मीन राशि में वक्री रहेंगे।
राहु गोचर
इस सप्ताह राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे।
बुध गोचर
इस सप्ताह बुध प्रारंभ में मिथुन राशि में रहेंगे इसके बाद 5 अगस्त को शाम 7:06 रात से कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
सिंह कन्या तुला वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल
कचहरी के कार्यों में इस सप्ताह शुभ संदेश मिल सकता है। भाग्य से आपको सामान्य मदद मिलेगी। भाई बहनों के साथ संबंधों में टकराव हो सकता है। धन के प्रति इस सप्ताह आपको सतर्क रहना चाहिए, नहीं तो आपका धन व्यर्थ के कार्यों में बर्बाद हो सकता है। संतान से इस सप्ताह आपको थोड़ा सा सहयोग मिलेगा। आपका या आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। इस सप्ताह आपके लिए सात और आठ अगस्त लाभदायक है।
7 और 8 अगस्त को किए गए कार्यों में आप सफल रहेंगे। तीन और चार अगस्त को आपको बहुत सावधानी से कार्यों को करना चाहिए।
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं।
सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।
कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपके पास धन आने की पूर्ण उम्मीद है। धन अच्छी मात्रा में आ सकता है, परंतु आपको इसके लिए विशेष परिश्रम करना पड़ेगा। अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा। उनके विवाह के प्रस्ताव प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों में भी वृद्धि संभव है। अधिकारी और कर्मचारियों को अपने कार्यालय में सतर्कता पूर्वक कार्य करना चाहिए। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी थोड़ा सतर्क रहना चाहिए।
इस सप्ताह आपके लिए तीन-चार और 9 अगस्त फलदायक है। 5 और 6 अगस्त को आपको सतर्क रहना चाहिए।
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें तथा शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का वाचन करें।
सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।
तुला राशि साप्ताहिक राशिफल
यह सप्ताह अधिकारी और कर्मचारियों के लिए उत्तम है। उनको अपने कार्यालय में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। अपने वरिष्ठ अधिकारियों से उनको सम्मान भी प्राप्त हो सकता है। भाग्य से इस सप्ताह आपको विशेष मदद नहीं मिलेगी। आपको अपने परिश्रम पर यकीन करना पड़ेगा। कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है परंतु इसके लिए आपको विशेष ध्यान देकर प्रयास करना होगा। आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। आपके शत्रु इस सप्ताह शांत रहेंगे परंतु समाप्त नहीं होंगे।
इस सप्ताह आपके लिए 5 और 6 अगस्त विभिन्न प्रकार से अनुकूल हैं। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सतर्क रहकर कार्यों को करने की आवश्यकता है।
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह भाग्य आपका अच्छा साथ देगा। आपके कई कार्य भाग्य के सहारे हो जाएंगे। लंबी यात्रा का योग भी बन सकता है। आपको प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है। भाई बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेंगे। कर्मचारी एवं अधिकारियों को अपने कार्यालय में कार्य करते समय थोड़ा सतर्क रहना चाहिए।
इस सप्ताह आपके लिए 7 और 8 अगस्त विशेष रूप से परिणाम दायक हैं। 5, 6 और 9 अगस्त को आपको सावधानी के साथ कार्यों को अंजाम देना चाहिए।
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करें।
सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।
यह भी पढ़ें : Weekly Horoscope 2026: 3-4-9 अगस्त धनु के लिए होंगे लकी, शिव पंचाक्षर स्त्रोत के पाठ से बनेंगे मकर के काम, कुंभ मीन साप्ताहिक राशिफल