Weekly Horoscope 3-9 August 2026: मेष को मसूर की दाल दान करने की सलाह, वृष वाले वाणी पर रखें संयम, मिथुन-कर्क साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 3-9 August 2026 Mesh Vrash Mithun Kark Saptahik Rashifal:  3 अगस्त सोमवार से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। इसी दिन सावन का पहला सोमवार भी है. हिन्दू धर्म ज्योतिष (Dharam Jyotish) में भविष्यफल जानने के कई तरीके होते हैं। 

ऐसे में लग्न राशि के आधार पर जानने का प्रयास करते हैं कि अगस्त का पहला सप्ताह में ग्रहों की चाल आपके लिए क्या खास लेकर आएगी। जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से कि  सिंह कन्या तुला वृश्चिक वालों के लिए  ये  सप्ताह कैसा रहने वाला है। (Saptahik Rashifal)

मेष राशि साप्ताहिक राशिफल  (Mesh Saptahik Rashifal) 

इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। थोड़े प्रयास से ही आपकी प्रतिष्ठा में अच्छी वृद्धि होगी। भाई बहनों के साथ संबंधों में थोड़ा सा तनाव आ सकता है। आपको अपने संतान से थोड़ा सहयोग प्राप्त हो सकता है। भाग्य से इस सप्ताह थोड़ी मदद मिल सकती है। शत्रुहन्ता योग भी बन रहा है,जिसके कारण आप अपने शत्रुओं को आसानी से पराजित कर सकते हैं। थोड़ा ही प्रयास करना पड़ेगा।

इस सप्ताह आपके लिए 5 और 6 तारीख सफलता दायक है। 3 और 4 तारीख को आपको बहुत सावधानी से अपने कार्यों को करना चाहिए।

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन चावल का दान करें और शुक्रवार को मंदिर में जाकर पुजारी जी को सफेद वस्त्रो का दान दें।

सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।

वृष राशि साप्ताहिक राशिफल  (Vrash Saptahik Rashifal) 

इस सप्ताह आपके भाई बहनों को लाभ हो सकता है। उनका अच्छा सहयोग भी आपको मिलेगा। भाग्य से आपको मदद मिलेगी परंतु उसकी मात्रा बहुत कम होगी। अतः आपको मुख्य रूप से अपने कर्म पर विश्वास करना पड़ेगा।

 आपका ,आपके जीवनसाथी का और आपके माताजी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा अर्थात पहले जैसा ही रहेगा। कर्मचारी एवं अधिकारियों को अपने वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए।

इस सप्ताह आपके लिए सात और आठ अगस्त विभिन्न प्रकार के कार्यों में सफलता प्राप्त करने हेतु अनुकूल हैं। 5 और 6 अगस्त को आपको सचेत रहकर अपने कार्यों को करना चाहिए।

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।

सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

यह भी पढ़ें : Weekly Horoscope 2026: 3-4-9 अगस्त धनु के लिए होंगे लकी, शिव पंचाक्षर स्त्रोत के पाठ से बनेंगे मकर के काम, कुंभ मीन साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल  (Mithun Saptahik Rashifal) 

इस सप्ताह आपके पास धन आने का उत्तम योग है। आपको प्रयास कर इस सप्ताह का भरपूर उपयोग करना चाहिए। आप जितना प्रयास करेंगे उससे ज्यादा धन की प्राप्ति होगी। आपको इस सप्ताह अपने प्रसिद्धि के प्रति सतर्क रहना चाहिए। आपको अपने माता जी के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सावधान रहना चाहिए। भाग्य से इस सप्ताह आपको मदद नहीं मिल पाएगा ।आपको अपने कर्म पर विश्वास करना पड़ेगा।

इस सप्ताह आपके लिए तीन, चार तथा 9 अगस्त उपयोगी है। 7 और 8 अगस्त को कचहरी के कार्यों के मामले में आपको सतर्क होकर कार्य करना चाहिए। सफलता प्राप्त हो सकती है।

 इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं।

सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल  (Kark Saptahik Rashifal) 

यह सप्ताह आपके लिए कई मामलों में उपयोगी रहेगी। आपको अपने भाइयों से अच्छा सहयोग प्राप्त हो सकता है। कचहरी के कार्यों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। भाग्य से सामान्य मदद ही प्राप्त होगी। अधिकारी कर्मचारियों के लिए सप्ताह ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपके लिए 5 और 6 अगस्त विभिन्न प्रकार से मददगार है। 

सात और आठ अगस्त को थोड़े से धन की प्राप्ति हो सकती है। 9 अगस्त को आपको होशियारी से अपने कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले उड़द की दाल का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव का पूजन करें। सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।

यह भी पढ़ें :  Weekly Horoscope 2026: सिंह को इस सप्ताह मिलेगी गुड न्यूज, कन्या को धन आने के उत्तम योग, तुला वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल