West Asia LIVE: ईरान पर US ने लगातार 13वें दिन भी हवाई हमले किए, लाल सागर में जहाज पर हूती विद्रोहियों का हमला

Live

Fri, 24 Jul 2026 12:15 PM IST

अमन तिवारी

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Fri, 24 Jul 2026 12:15 PM IST

खास बातें

पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है और अमेरिका-ईरान में बातचीत पूरी तरह से रुक गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को तबाह करने की नई धमकी दी है। वहीं ईरान बातचीत की मेज पर लौटने को तैयार नहीं है। खाड़ी देशों में भी लगातार हमले जारी हैं और युद्ध के पूरे क्षेत्र में फैलने की आशंका बनी हुई है। पश्चिम एशिया से जुड़े सभी अपडेट्स यहां पढ़ें...

विज्ञापन

West Asia Tension LIVE Update Iran US War Hormuz strait CENTCOM Strikes IRGC Tehran Trump Araghchi Pezeshkian

पश्चिम एशिया तनाव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

10:47 AM, 24-Jul-2026

ईरानी सेना का दावा: बहरीन और जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर किए हमले

ईरान की सेना ने बहरीन और जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य परिसरों पर ड्रोन से हमले का दावा किया है। मेहर न्यूज एजेंसी के अनुसार, बहरीन के शेख ईसा एयर बेस पर ईंधन भंडारण टैंकों, उपकरण गोदामों और सैनिकों के रहने के क्वार्टरों को निशाना बनाया गया। वहीं, जॉर्डन के मुवफ्फक साल्टी बेस पर एयरक्राफ्ट हैंगर और मेंटेनेंस सुविधाओं पर हमले किए गए। ईरान ने चेतावनी दी है कि उसके हितों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई क्षेत्रीय सुरक्षा को गंभीर नुकसान पहुंचाएगी।

07:42 AM, 24-Jul-2026

गाजा संकट पर यूएन महासचिव गुटेरेस ने जताई चिंता

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस का कहना है कि गाजा में तथाकथित युद्धविराम के बावजूद, आम नागरिकों को हर दिन भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। इस्राइल द्वारा गाजा पर अपना नियंत्रण बढ़ाने के कारण लोग अपने घरों और समुदायों में दैनिक जीवन के सामान्य कार्य करते हुए भी मारे जा रहे हैं। वहां लोगों की स्थितियां असहनीय बनी हुई हैं और भयानक बीमारियां फैल रही हैं, जिससे मानवीय सहायता कार्यों में भारी बाधा आ रही है। इस लंबे समय से चले आ रहे मानवीय कष्ट का अंत होना ही चाहिए।

Despite the so-called ceasefire in Gaza, civilians continue to pay a heavy price every day.

People are being killed in their homes, in their communities, and while carrying out ordinary acts of daily life - as Israel increases its control of Gaza.

Living conditions remain…

— António Guterres (@antonioguterres) July 23, 2026

विज्ञापन

07:35 AM, 24-Jul-2026

ईरान पर अमेरिकी मिसाइल स्ट्राइक में अब तक 55 की मौत

अमेरिकी सेना ईरान पर लगातार हवाई हमले कर रही है। इन हमलों में ईरान के अहवाज, रामशिर और शलमचेह समेत कई शहरों पर अमेरिकी मिसाइलें गिरी हैं। ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इन हमलों में 27 जून से अब तक 55 लोगों की जान जा चुकी है और 629 लोग घायल हुए हैं। जंग का असर आसपास के खाड़ी देशों पर भी पड़ रहा है। हाल ही में कुवैत की सीमा पर ड्रोन हमला हुआ, जॉर्डन ने अपनी हवाई सीमा में कई मिसाइलों और ड्रोनों को नष्ट किया, वहीं बहरीन में खतरे के सायरन बजाए गए।

07:26 AM, 24-Jul-2026

लाल सागर में जहाजों पर हूती विद्रोहियों हमला

पश्चिम एशिया में तनाव लगातार गहराता जा रहा है। इस बीच यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में दो सऊदी तेल टैंकरों पर हमला कर दिया, जिससे जहाजों में भीषण आग लग गई। बढ़ते तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 6 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गईं। हूती अब 'बाब अल-मंदेब' समुद्री व्यापारिक मार्ग को भी बंद करने की धमकी दे रहे हैं, जिससे सऊदी अरब का तेल निर्यात गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है।

07:13 AM, 24-Jul-2026

West Asia LIVE: ईरान पर US ने लगातार 13वें दिन भी हवाई हमले किए, लाल सागर में जहाज पर हूती विद्रोहियों का हमला

अमेरिकी सेना ने ईरान पर लगातार 13वें दिन भी हवाई हमले किए। इन हमलों का उद्देश्य ईरान की सैन्य शक्ति को पूरी तरह खत्म करना है। अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य क्षेत्र पर फिर से अपना नियंत्रण स्थापित करना चाहता है। इस बीच, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को गंभीर सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि हूती विद्रोहियों के हमलों के लिए ईरान ही जिम्मेदार है। ट्रंप ने यह भी कहा कि जहाजों को हुए नुकसान की भरपाई अमेरिका में जमा ईरानी संपत्ति (फंड) से की जाएगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.