इस राखी दूर है भाई या बहन? WhatsApp का ये फीचर्स बढ़ाएंगे अपनापन

इस राखी दूर है भाई या बहन? WhatsApp का ये फीचर्स बढ़ाएंगे अपनापन
रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और रिश्ते का खास दिन होता है. इस दिन बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई उसे प्यार के साथ गिफ्ट देता है. लेकिन अगर इस Rakhi पर भाई या बहन किसी दूसरे शहर या देश में है, तो मिलने की कमी जरूर महसूस होती है.
हालांकि, आज टेक्नोलॉजी ने इस दूरी को काफी हद तक कम कर दिया है. अगर आप भी इस Rakhi पर अपने भाई या बहन से दूर हैं, तो WhatsApp के कुछ आसान फीचर्स की मदद से उन्हें अपने करीब होने का एहसास करा सकते हैं. इसके लिए महंगा Gift भेजना भी जरूरी नहीं है.
Voice Note से कहें दिल की बात
कई बार मैसेज टाइप करके अपनी बात कहना उतना खास नहीं लगता, जितना अपनी आवाज में बोलना. ऐसे में WhatsApp का Voice Note फीचर काफी काम आ सकता है. आप अपने भाई या बहन के लिए एक प्यारा सा Voice Note रिकॉर्ड कर सकते हैं. इसमें बचपन की कोई मजेदार याद, कोई मजाक या दिल की बात शेयर कर सकते हैं. अपनी आवाज सुनकर सामने वाले को भी अपनापन महसूस होगा.
GIF और Stickers से बनाएं चैट मजेदार
अगर आपको लंबे मैसेज लिखना पसंद नहीं है, तो Stickers और GIFs का सहारा ले सकते हैं. राखी के मौके पर भाई-बहन एक-दूसरे को मजेदार या प्यार भरे Stickers और GIF भेजकर बातचीत को और मजेदार बना सकते हैं.
Status पर लगाएं भाई-बहन की याद
WhatsApp का Status भी इस Rakhi पर खास तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है. आप भाई या बहन के साथ अपनी कोई पुरानी फोटो Status पर लगा सकते हैं. इसके साथ कोई छोटा सा प्यारा मैसेज भी लिखा जा सकता है. इससे सामने वाले को अच्छा महसूस होगा और आपकी पुरानी याद भी ताजा हो जाएगी.
Video Call से आमने-सामने मनाएं Rakhi
अगर दूरी ज्यादा है, तो Video Call सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकता है. भाई-बहन Video Call पर एक-दूसरे से बात कर सकते हैं और Rakhi की रस्म को भी ऑनलाइन शेयर कर सकते हैं.
बहन भाई को राखी बांधते हुए वीडियो पर दिखा सकती है या दोनों साथ में कुछ समय बात कर सकते हैं. भले ही आप एक ही कमरे में न हों, लेकिन चेहरे देखकर बात करने से दूरी थोड़ी कम जरूर महसूस होती है.
गिफ्ट से ज्यादा जरूरी है समय
Rakhi पर गिफ्ट अच्छा लगता है, लेकिन भाई-बहन के रिश्ते में सबसे खास चीज समय और प्यार है. अगर आप इस बार साथ नहीं हैं, तो कुछ मिनट निकालकर दिल से बात करना भी सामने वाले के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है.
यह भी पढ़ें- भाई, UPI कर दो! से Online Gift तक, ऐसे बदला राखी मनाने का अंदाज
82% लोग अब AI देखकर खरीद रहे नया फोन, काम के फीचर्स की है डिमांड, सर्वे में हुआ खुलासा

आयुषी चतुर्वेदी
आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.
Read More