वेडिंग टूरिज्म है भारतीय पर्यटन की नई ताकत: WIA समिट में आगरा को देश की नई वेडिंग कैपिटल बनाने पर हुआ मंथन - Up18 News
आगरा, 03 सितंबर 2026। वेडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन – यूपी इंडिया द्वारा आज होटल ट्राइडेंट, आगरा में “वेडिंग टूरिज्म – भारतीय पर्यटन की नई शक्ति” विषय पर एक महत्वपूर्ण परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य थीम थी – “वेडिंग सेक्टर – भारतीय पर्यटन विकास का एक मजबूत स्तंभ”।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन में प्रमुख रूप से वरिष्ठ उद्यमी एवं समाजसेवी व राष्ट्रीय चिंतक पूरन डाबर जी, वेडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल रावी, होटल ट्राइडेंट के महाप्रबंधक युवराज सिंह नेगी, संगठन के महासचिव संदीप उपाध्याय, उपाध्यक्ष सौरभ सिंघल, पंकज गोयल, मनीष सिंघल, तरुण अग्रवाल, संरक्षक राजेश गोयल एवं संजय अग्रवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता राष्ट्रीय चिंतक एवं विश्लेषक पूरन डाबर जी ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि वेडिंग इंडस्ट्री अब केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा इंजन है। भारत की वेडिंग इंडस्ट्री लगभग 7-8 लाख करोड़ की है और आगरा के पास ताजमहल जैसा वैश्विक प्रेम का प्रतीक होने से इसे वेडिंग टूरिज्म का हब बनाया जा सकता है।
महासचिव संदीप उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि जब एक शादी होती है तो दो परिवार जुड़ते हैं, लेकिन जब डेस्टिनेशन वेडिंग होती है तो पूरा शहर और प्रदेश की इकोनॉमी जुड़ती है।
होटल इंडस्ट्रीज एक्सपर्ट के रूप में होटल ट्राइडेंट के महाप्रबंधक युवराज सिंह नेगी ने कहा कि आगरा पर्यटन के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। आगरा में स्थित होटल प्रॉपर्टीज आगरा के पर्यटन को लगातार बढ़ावा दे रही हैं और आने वाले समय में कई नए होटल आगरा में आ रहे हैं जो आगरा के पर्यटन विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। इसके लिए सरकार को थोड़ा और ध्यान देने की आवश्यकता है। होटल इंडस्ट्री को वेडिंग सेक्टर आर्थिक बूस्टर डोज देता है।
संगठन अध्यक्ष मनीष अग्रवाल रावी ने कहा कि आज के इस महत्वपूर्ण आयोजन में हमारे सभी स्टेकहोल्डर्स – वेडिंग प्लानर, डेकोरेटर, कैटरर्स, टूर एंड ट्रेवल्स, वेन्यू ओनर्स सभी मौजूद थे। सभी के साथ बैठकर विशेष रूप से चर्चा हुई कि आगरा सहित उत्तर प्रदेश और भारतवर्ष को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में कैसे प्रमोट किया जाए। उन्होंने कहा कि भारत के मानचित्र पर उत्तर प्रदेश एक विशेष पहचान रखता है और अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र पर आगरा एक विशेष पहचान रखता है, हमें इसको समझने की आवश्यकता है। हमारे ऐतिहासिक स्मारक उसकी एक विशेष पहचान हैं। उन्होंने घोषणा की कि संगठन आगामी 21-22 सितंबर को एक बड़ा आयोजन करने जा रहा है, जिसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं।
कार्यक्रम में 4 प्रमुख विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई:
1. Wedding = Tourism Growth
2. Hotels & Hospitality
3. Local Economy Boost
4. Future Roadmap
इस महत्वपूर्ण चर्चा में विशेषज्ञों ने अपने विचार रखते हुए कहा कि एक डेस्टिनेशन वेडिंग से 300-500 पर्यटक 3 दिन तक आगरा में रुकते हैं, जिससे 25 से अधिक लोकल बिजनेस और 200 से अधिक परिवारों को सीधा रोजगार मिलता है। आगरा का पेठा, मार्बल हैंडीक्राफ्ट और जरी वर्क वेडिंग गिफ्ट के रूप में प्रमोट किया जा सकता है। एसोसिएशन ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की कि UP Tourism Policy में वेडिंग टूरिज्म को अलग कैटेगरी बनाया जाए और सिंगल विंडो परमिशन सिस्टम लागू हो।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से होटल ताज व्यू के जनरल मैनेजर श्री शांतनु बोस, कार्यक्रम की व्यवस्थाएं एक्सपर्ट इवेंट्स के श्री सिंह, हर्ष सिसोदिया, संदीप सिकरवार, मुकेश गौतम, दिलीप गुप्ता, विपिन गुप्ता, शिखा जैन, आशीष अरोड़ा, अजीत बंसल, मानवेंद्र जादौन, प्रियंका तिवारी, रिया शर्मा, विमल गोयल, कमलप्रीत सिंह शैंकी आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन महासचिव संदीप उपाध्याय ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन अनिल सविता ने दिया।