Womens Asia Cup 2026: स्मृति मंधाना का शानदार शतक, महिला एशिया कप में भारत ने हांगकांग को किया 194 रनों का लक्ष्य
Womens Asia Cup 2026: महिला एशिया कप 2026 के मुकाबले में भारतीय टीम ने हांगकांग चाइना को जीत के लिए 194 रनों का लक्ष्य दिया है. टीम के लिए स्मृति मंधाना ने शानदार शतकीय पारी खेलीं.
Womens Asia Cup 2026: महिला एशिया कप 2026 के मुकाबले में भारतीय टीम ने हांगकांग चाइना को जीत के लिए 194 रनों का लक्ष्य दिया है. टीम के लिए स्मृति मंधाना ने शानदार शतकीय पारी खेलीं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/03/india-vs-hong-kong-2026-09-03-21-35-23.jpg)
India vs Hong Kong
India vs Hong Kong: महिला एशिया कप 2026 का 7वां मुकाबला भारत और हांगकांग चाइना के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. हांगकांग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 5 विकेट खोकर 193 रनों का स्कोर खड़ा किया है, यानी हांगकांग को जीत के लिए 194 रन बनाने होंगे. टीम इंडिया की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने शानदार शतक जड़ा. उन्होंने 124 रनों की बेहतरीन पारी खेली और टीम को 200 के करीब पहुंचाया.
स्मृति मंधाना और शैफाली के बीच हुई 74 रनों की साझेदारी
इस मैच में हांगकांग की कप्तान नताशा माइल्स ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी कहा कि वे इन परिस्थितियों में पहले बल्लेबाजी कर बड़ा स्कोर बनाना चाहती थीं. पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की पारी का आगाज स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ने किया. भारत की शुरुआत शानदार रही. दोनों ओपनर्स ने हांगकांग के गेंदबाजों पर आते ही दबाव बना दिया. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 74 रनों की मजबूत साझेदारी की, जिसे रुथिका वेंकटेश ने शेफाली को आउट करके तोड़ा. शेफाली के आउट होने के बाद भी मंधाना का आक्रमण जारी रहा. शैफाली वर्मा 17 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हुईं, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे.
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 3, 2026
टीम इंडिया गंवाती रही लगातार विकेट, मंधाना ने बनाए तेजी से रन
शैफाली वर्मा के आउट होने के बाद प्रतिका रावल बल्लेबाजी के लिए उतरीं. हालांकि, वह ज्यादा देर तक मंधाना का साथ नहीं दे सकीं और 12 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हो गईं. उन्हें हांगकांग की जॉयलीन कौर ने चलता किया. इसके बाद ऋचा घोष भी कुछ खास नहीं कर सकीं और जल्दी पवेलियन लौट गईं. उन्हें हांगकांग की सबसे सफल गेंदबाज मरीना लैम्पलो ने चलता किया. ऋचा 13 गेंदों पर 1 चौके की मदद से 11 रन बनाकर आउट हुईं. फिर कप्तान हरमनप्रीत कौर भी 9 गेंदों पर एक चौके की मदद से 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं. हालांकि दूसरे छोर पर मंधाना ने तेजी से रन बनाना जारी रखा और शानदार शतक जड़ दिया.
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 3, 2026
स्मृति मंधाना ने खेली 124 रनों की शतकीय पारी, ध्वस्त किए कई रिकॉर्ड
इसके बाद पारी की आखिरी ओवर की की तीसरी गेंद पर स्मृति मंधाना एक ऐतिहासिक पारी खेलकर आउट हो गईं. मंधाना एक रन चुराने के प्रयास में भारती फुलमाली के साथ गलतफहमी का शिकार हुईं और रन आउट हो गईं. मंधाना ने सिर्फ 64 गेंदों पर 124 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 14 चौका और 7 छक्का शामिल रहा. अपनी इस 124 रनों की पारी के दौरान स्मृति मंधाना ने महिला क्रिकेट इतिहास के कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त किए. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की पूर्व दिग्गज कप्तान मेग लैनिंग का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 17 शतक लगाए थे. अब मंधाना महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं.
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 3, 2026
यह भी पढ़ें: दिलीप ट्रॉफी के फाइनल में बढ़ेगा रोमांच, टीम इंडिया के 3 बड़े खिलाड़ियों की हुई सरप्राइज एंट्री!
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें