World EV Day 2026: 10 लाख रुपये से कम कीमत पर मिलती हैं ये Electric Cars, लिस्‍ट में MG से लेकर Tata तक हैं शामिल - world ev day 2026 best electric cars under rs 10 lakh in india

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत में महंगे पेट्रोल और डीजल के कारण अब लोग बड़ी संख्‍या में Electric Cars को खरीदना पसंद कर रहे ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में पेट्रोल, डीजल से लेकर सीएनजी की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जो आम जनता के बजट से बाहर हो रही है। इसी कारण लोग अब वैकल्पिक ईंधन वाले वाहनों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। World EV Day 2026 के मौके पर हम बता रहे हैं कि किन कारों को 10 लाख रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

बढ़ी Electric Cars की मांग

भारत में पेट्रोल, डीजल जैसे पारंपरिक ईंधन वाली कारों के मुकाबले इलेक्‍ट्रिक वाहनों की मांग में लगातार बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। फाडा ने भी हाल में ही रिपोर्ट जारी की है, जिसके मुताबिक बीते महीने में भी ईवी सेगमेंट के वाहनों की बिक्री में सबसे ज्‍यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Tata Tiago EV

टाटा की ओर से टियागो ईवी के फेसलिफ्ट वर्जन को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से इस कार को 6.99 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। जिस कारण यह देश की सबसे सस्‍ती इलेक्‍ट्रिक कार बन जाती है। इस कार को सिंगल चार्ज के बाद 226 से 285 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 10.09 लाख रुपये है। 

MG Comet EV

एमजी की ओर से भी कॉमेट ईवी को भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। इस कार को भी कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ऑफर किया जाता है। इसकी एक्‍स शोरूम कीमत 7.80 लाख रुपये से शुरू हो जाती है। इसे एक बार चार्ज करने के बाद 230 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 10.07 लाख रुपये है। 

Tata Punch EV

टाटा की ओर से टियागो के साथ ही पंच ईवी को भी ऑफर किया जाता है। इस इलेक्‍ट्रिक एसयूवी की एक्‍स शोरूम कीमत 9.79 लाख रुपये से शुरू होती है। इसे एक बार चार्ज करने के बाद 275 से 350 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 12.99 लाख रुपये है।

Citroen eC3X

सिट्रॉएन की ओर से भी इलेक्‍ट्रिक कार के तौर पर ईसी3 एक्‍स को ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी को बाजार में 11.99 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसमें 330 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है।