ऑस्ट्रेलिया की जीत से WTC प्वॉइंट्स टेबल में फेरबदल, टीम इंडिया को भी हुआ फायदा, जानें अब कहां पहुंची कौन सी टीम

WTC Points Table Update: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के साथ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में धूल चटा दी है. इसके बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की अंक तालिका में बदलाव देखने को मिल रहा है.

WTC Points Table Update: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के साथ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में धूल चटा दी है. इसके बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की अंक तालिका में बदलाव देखने को मिल रहा है.

author-image

New Update

WTC Points Table Update know how Australias victory benefited Team India after aus vs ban

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप Photograph: (Image Source: X/cricket.com.au)

WTC Points Table Update: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी के साथ खत्म हो गई है. सीरीज का पहला मैच बांग्लादेश ने जीता था, तो वहीं दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने गजब की वापसी की और 51 रन व पारी से मुकाबले को जीतकर अपने नाम कर लिया. इस बड़ी जीत के साथ न केवल ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज को बराबरी पर खत्म किया है बल्कि आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भी कंगारू टीम को फायदा पहुंचा है. वहीं, बांग्लादेश की हार से टीम इंडिया को भी फायदा हुआ है. तो आइए जानते हैं कि ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद अब WTC प्वॉइंट्स टेबल का क्या है.

ऑस्ट्रेलिया ने मजबूत की WTC फाइनल की दावेदारी

बांग्लादेश के साथ खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में जीत दर्ज करके ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने 12 अंक हासिल कर लिए हैं. कंगारू टीम ने इस जीत के साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए अपनी दावेदारी को और भी मजबूत कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया ने इस संस्करण में अब तक 10 मैच खेले हैं, जिसमें 8 मैच जीते हैं और सिर्फ 2 मैच हारे हैं. इस तरह ऑस्ट्रेलियाई टीम 96 प्वॉइंट्स और 80 PCT के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर काबिज है.

बांग्लादेश को हुआ नुकसान

ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट मैच में हराकर बांग्लादेश की टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की ओर एक कदम बढ़ाया था, लेकिन अब दूसरे टेस्ट में मिली हार के साथ ही इस टीम को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है. बांग्लादेशी टीम ने WTC के इस संस्करण में 6 मैच खेले हैं, जिसमें 3 मैच जीते हैं 2 मैच हारे हैं और एक मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ. इस तरह बांग्लादेश के पास 40 प्वॉइंट्स हैं और 55.56 PCT है. बांग्लादेश की टीम चौथे स्थान पर ही काबिज है.

— ICC (@ICC) August 23, 2026

टीम इंडिया को बांग्लादेश की हार से हुआ फायदा

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस में टीम इंडिया भी शामिल है. वहीं, बांग्लादेश की इस हार से कहीं न कहीं टीम इंडिया को भी फायदा पहुंचा है. दरअसल, बांग्लादेश अंक तालिका चौथे नंबर पर है और भारत पांचवें नंबर पर है. ऐसे में बांग्लादेश का नुकसान भारत के लिए हमेशा ही फायदेमंद रहेगा, क्योंकि जैसे-जैसे बांग्लादेश के फाइनल में पहुंचने के चांसेस कम होंगे, वैसे-वैसे टीम इंडिया के आगे बढ़ने के चांसेस बढ़ेंगे. इसलिए ये कहना बिलकुल गलत नहीं होगा कि भारतीय टीम ने मैकी टेस्ट के परिणाम से राहत की सांस ली है.

बाकी टीमों की हालत कैसी है?

WTC प्वॉइंट्स टेबल में जहां ऑस्ट्रेलिया टॉप पर है, वहीं साउथ अफ्रीका 75 PCT और 36 अंक के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है. न्यूजीलैंड की टीम 40 अंक और 72.22 PCT के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है. टीम इंडिया 64 अंक और 53.33 PCT के साथ पांचवें नंबर पर है. श्रीलंका 20 अंक और 53.33 PCT के साथ छठवें नंबर पर है.

पाकिस्तान की टीम 16 अंक और 19.5 PCT, वेस्टइंडीज 30 प्वॉइंट्स और 20.83 PCT के साथ आठवें, इंग्लैंड 50 अंक और 29.76 PCT के साथ सातवें नंबर पर काबिज है.

यहां देखें प्वॉइंट्स टेबल का हाल

रैंकटीममैचजीतहारड्रॉअंकPCT
1ऑस्ट्रेलिया108209680.00%
2दक्षिण अफ्रीका43103675.00%
3न्यूजीलैंड64114072.22%
4बांग्लादेश53114055.56%
5भारत105416453.33%
6श्रीलंका51222053.33%
7 इंग्लैंड145815024.36%
8वेस्टइंडीज122803022.83%
9पाकिस्तान72521619/05%

ये भी पढ़ें:4, 4, स्ट्राइक रेट 133 के पार... वैभव सूर्यवंशी ने नहीं बदला खेलने का अप्रोच, दलीप ट्रॉफी के पहले मैच में बनाए इतने रन