WTC Points Table: वेस्टइंडीज को रौंदकर गर्त से निकला पाकिस्तान, टीम इंडिया का क्या हाल?

Aug 05, 2026 11:07 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

WTC Updated Points Table: पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच अपने नाम किया। वेस्टइंडीज ने छोटा लक्ष्य रखा था।पाकिस्तान ने ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में दूसरा मैच जीता है।

 WTC Points Table Update After WI vs PAK 2nd Test

बाबर आजम और शुभमन गिल (फाइल फोटो)

पाकिस्तान ने बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में आठ विकेट से विजयी परचम फहराया। वेस्टइंडीज ने 75 रनों का टारगेट दिया, जिसे पाकिस्तान ने 24.4 ओवर में दो विकेट गंवाकर चेज कर लिया। अब्दुल्ला शफीक 51 गेंदों में 24 और कप्तान बाबर आजम 30 गेंदों में 24 रन बनाकर नाबाद लौटे। बाबर ने लगातार दो छक्के लगाकर पाकिस्तान को जीत दिलाई। वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही। मेजबान वेस्टइंडीज ने पहला मैच 90 रनों से अपने नाम किया था। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 का हिस्सा थी।

गर्त से निकला पाकिस्तान

वेस्टइंडीज को रौंदकर पाकिस्तान डब्ल्यूटीसी अंक तालिका की गर्त से निकल आया है। पाकिस्तान अब एक पायदान ऊपर आठवें पर पहुंच गया। दूसरे टेस्ट से पहले पाकिस्तान का जीत प्रतिशत 6.67 था, जो बढ़कर 22.22 हो गया है। पाकिस्तान ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र में छह टेस्ट मैचों से सिर्फ दो जीते हैं और चार में हार का मुंह देखा। वेस्टइंडीज टीम नौवें पायदान पर लुढ़क गई है। उसका जीत प्रतिशत 22.73 से घटकर 20.83 हो गया है। वेस्टइंडीज ने 12 मुकाबलों में सिर्फ दो में जीत दर्ज की है जबकि आठ में हार झेली और दो ड्रॉ रहे।

टीम इंडिया का क्या हाल?

शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया (48.15) पांचवें पायदान पर है। भारत ने अभी तक 9 टेस्ट में से चार जीते और चार गंवाए हैं। एक ड्रॉ रहा। भारत को 15 अगस्त से श्रीलंका में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। भारत के नजरिए से यह सीरीज बेहद अहम है क्योंकि डब्ल्यूटीसी फाइनल की उम्मीदें जिंदा रहेंगी। तालिका में शीर्ष दो में रहने वाली टीमों को फाइनल का टिकट मिलता है। ऑस्ट्रेलिया (87.50) फिलहाल टॉप पर काबिज है। उसने आठ टेस्ट में से सात जीते हैं और एक में हार का सामना किया। मौजूदा चैंपियन साउथ अफ्रीका (75.00) दूसरे नंबर पर है। साउथ अफ्रीका ने चार टेस्ट में से जीत पर कब्जा जमाया और एक गंवाया।

पोजिशनटीममैचजीतहारड्रॉपॉइंट्सजीत प्रतिशत
1ऑस्ट्रेलिया87108487.5
2साउथ अफ्रीका43103675.00
3न्यूजीलैंड64115272.22
4बांग्लादेश42112858.33
5भारत94415248.15
6श्रीलंका41121641.67
7इंग्लैंड134813824.36
8पाकिस्तान62401622.22
9वेस्टइंडीज122803020.83

पाकिस्तान ने तीन साल बाद किया ऐसा

क्वींस पार्क ओवल में खेले गए दूसरे टेस्ट की बात करें तो वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी थी। वेस्टइंडीज ने जस्टिन ग्रीव्स (73) और कप्तान रोस्टन चेस (70) के अर्धशतक की बदौलत 344 का स्कोर बनाया। जवाब में पाकिस्तान ने अब्दुल्ला शफीक (नाबाद 160) और बाबर आजम (88) की पारियों के दम पर 387 रन जुटाए। पाकिस्तान को पहली पारी के आधार पर 43 रनों की बढ़त मिली थी। वेस्टइंडीज की दूसरी पारी 117 रनों पर सिमटी, जिससे पाकिस्तान को छोटा लक्ष्य मिला। पाकिस्तान ने करीब तीन साल बाद घर के बाहर कोई टेस्ट मैच जीता है।

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।

अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।

विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें