HAU के रिटायर्ड XEN से ₹3.5 लाख की ऑनलाइन ठगी: हिसार पुलिस ने ₹3.24 लाख कराए रिकवर; SP की तुरंत सूचना देने की अपील - Hisar News
हिसार3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

एआई जनरेटिड फोटो।
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता (XEN) अनिल कुमार अग्रवाल के साथ हुई ₹3.5 लाख की ऑनलाइन ठगी के मामले में हिसार साइबर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने के महज 4 दिनों के भीतर कार्रवाई करते हुए ठगे गए ₹3,49,800 में से ₹3,24,800 की राशि पीड़ित के खाते में सफलतापूर्वक वापस करवा दी है।
जानकारी के अनुसार, 25 जुलाई को सेक्टर 16-17 निवासी अनिल कुमार अग्रवाल (62) घर पर टीवी देख रहे थे, तभी उनके मोबाइल पर अचानक पैसे कटने के मैसेज आने लगे। जब उन्होंने पासबुक प्रिंट कराई, तो बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से तीन बार में ₹1,34,900, ₹25,000 और ₹1,89,900 कटने की पुष्टि हुई। उन्होंने 30 जुलाई को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCCRP) पर शिकायत दर्ज कराई थी।

3 अगस्त को FIR, पुलिस जांच शुरू
प्राथमिक जांच के बाद 3 अगस्त 2026 को साइबर थाना हिसार में अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) और 61 के तहत FIR संख्या 85 दर्ज की गई। मामला दर्ज होते ही जांच अधिकारी उप-निरीक्षक (PSI) जितेंद्र सिंह और साइबर टीम ने बिना कोई समय गंवाए तकनीकी अनुसंधान शुरू किया।
ऐसे सुलझी गुत्थी, बैंकों और एजेंसियों से साधा संपर्क
मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना पुलिस ने तुरंत संबंधित बैंकों, वित्तीय संस्थानों और पेमेंट गेटवे एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित किया। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और लगातार फॉलोअप के जरिए ठगों द्वारा ट्रांसफर की गई राशि को विभिन्न खातों में ब्लॉक करवाया।
इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए एफआईआर दर्ज होने के मात्र 4 दिन के अंदर 7 अगस्त तक ₹3,24,800 की रकम पीड़ित के बैंक खाते में वापस क्रेडिट करवा दी।

एसपी बोले- साइबर अपराधों पर जीरो टॉलरेंस, 1930 पर दें सूचना
एसपी सिद्धांत जैन (IPS) ने बताया कि हिसार पुलिस साइबर अपराधों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। ठगी की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई से राशि वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
उन्होंने आमजन से अपील की कि साइबर ठगी का शिकार होने पर बिना समय गंवाए तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं या नजदीकी साइबर थाने में संपर्क करें, ताकि ठगी की गई राशि को समय रहते होल्ड कराया जा सके।
.
खबरें और भी हैं...
गुरुग्राम में स्कूल की दीवार गिरी, दो की मौत: 11 जिलों में बारिश; फरीदाबाद में सब्जी मंडी डूबी, रेवाड़ी में स्कूटी गड्ढे में गिरी
1:13- कॉपी लिंक
शेयर
हिसार जीवन हत्याकांड: तीसरे दिन भी अंतिम संस्कार नहीं: पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी किया गिरफ्तार; परिजनों के अल्टीमेंटम का आज अंतिम दिन

- कॉपी लिंक
शेयर
हिसार में अवैध पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार: पुलिस का ऑपरेशन ट्रैक डाउन जारी; नेटवर्क का पता लगाने में जुटी टीम

- कॉपी लिंक
शेयर
अग्रोहा में वैश्य सामज के प्रतिनिधि हुए सम्मानित: बजरंग गर्ग बाले- युवाओं को 20 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण दे सरकार

- कॉपी लिंक
शेयर