Xiaomi Watch S5 41mm और REDMI Buds 8S जल्द होंगे लॉन्च: डिजाइन और कलर ऑप्शन हुए टीज, देखें फीचर्स - Haribhoomi
Xiaomi Watch S5 41mm और REDMI Buds 8S के डिजाइन और कलर ऑप्शन लॉन्च से पहले टीज हुए हैं। इनमें HyperOS 4, 14 दिन की बैटरी, 11mm ड्राइवर जैसे फीचर्स मिलते है। देखिए पूरी डिटेल।
Xiaomi Watch S5 41mm और REDMI Buds 8S जल्द होंगे लॉन्च: डिजाइन और कलर ऑप्शन हुए टीज, देखें फीचर्स।
- Published: 16 Sep 2026, 05:32 PM IST
- Last Updated: 16 Sep 2026, 05:32 PM IST
Xiaomi अपने वियरेबल और ऑडियो प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में दो नए डिवाइस जोड़ने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने लॉन्च से कुछ दिन पहले Xiaomi Watch S5 41mm और REDMI Buds 8S के डिजाइन और कलर ऑप्शन को टीज किया है। दोनों डिवाइस के लिए चीन में प्री-ऑर्डर भी शुरू हो गए हैं। REDMI Buds 8S की बिक्री 22 सितंबर से शुरू होने की उम्मीद है, जबकि Xiaomi Watch S5 41mm को इस महीने के अंत में Xiaomi 18 Pro सीरीज के साथ पेश किया जा सकता है।
Xiaomi Watch S5 41mm का डिजाइन
Xiaomi Watch S5 41mm को पहले लॉन्च किए गए 46mm मॉडल के मुकाबले ज्यादा कॉम्पैक्ट वर्जन के तौर पर पेश किया जा रहा है। इसमें क्लासिक राउंड वॉच डिजाइन दिया गया है। इसका वजन करीब 36 ग्राम है, जबकि इसकी मोटाई 0.99cm बताई गई है।
डिजाइन की बात करें तो स्मार्टवॉच में व्हाइट सिरेमिक बेजल दिया गया है। इसके अलावा इसमें डायमंड शेप का क्राउन मिलता है, जिसमें 24 बारीकी से कटे हुए फैसेट्स दिए गए हैं। इससे वॉच का लुक प्रीमियम नजर आता है।
HyperOS 4 के साथ आएगी स्मार्टवॉच
Xiaomi Watch S5 41mm कंपनी के HyperOS 4 पर चलेगी। स्मार्टवॉच को रोजाना की हेल्थ और लाइफस्टाइल जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें स्मार्ट वर्कआउट सजेशन, कैलोरी इनटेक मैनेजमेंट और UV इंटेंसिटी अलर्ट जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।
बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टवॉच एक बार चार्ज करने पर 14 दिनों तक की बैटरी लाइफ दे सकती है। ऐसे में सामान्य इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए।
ये भी पढ़े-ः Oppo K14 Lite 5G भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से है लैस, जानें कीमत
REDMI Buds 8S में मिलेगा सेमी-इन-ईयर डिजाइन
ऑडियो सेगमेंट में आने वाले REDMI Buds 8S को सेमी-इन-ईयर डिजाइन के साथ पेश किया जा रहा है। कंपनी के अनुसार, इसका डिजाइन लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान आराम को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। ईयरबड्स में 11mm डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है, जो ऑडियो आउटपुट संभालेगा। इसके अलावा REDMI Buds 8S में Xiaomi HyperConnect का सपोर्ट मिलेगा, जिससे इसे कम्पैटिबल Xiaomi फोन और अन्य डिवाइसेज के साथ ज्यादा आसानी से कनेक्ट किया जा सकेगा।
Xiaomi के वियरेबल और ऑडियो पोर्टफोलियो में होगा विस्तार
Xiaomi Watch S5 41mm और REDMI Buds 8S कंपनी के मिड-टू-प्रीमियम वियरेबल और ऑडियो सेगमेंट को और मजबूत करेंगे। जहां Watch S5 41mm छोटा और हल्का डिजाइन, हेल्थ फीचर्स और लंबी बैटरी लाइफ पर फोकस करती है, वहीं REDMI Buds 8S को आसान कनेक्टिविटी और आरामदायक डिजाइन के साथ पेश किया जा रहा है।
फिलहाल कंपनी ने इन दोनों डिवाइसेज की पूरी कीमत और सभी कलर वेरिएंट की जानकारी साझा नहीं की है। लॉन्च के करीब आने पर इनके स्पेसिफिकेशन, कीमत और उपलब्धता से जुड़ी बाकी जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
चीन में शुरू हुई प्री-बुकिंग
फिलहाल Xiaomi Watch S5 41mm और REDMI Buds 8S की चीन में आधिकारिक चैनल्स के जरिए प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। REDMI Buds 8S की बिक्री 22 सितंबर से शुरू होने की उम्मीद है, जबकि Watch S5 41mm को Xiaomi 18 Pro सीरीज के लॉन्च इवेंट के आसपास पेश किया जा सकता है। कंपनी आने वाले दिनों में इन दोनों प्रोडक्ट्स से जुड़ी अन्य जानकारियां भी जारी कर सकती है।