Yeh Prem Mol Liya: आयुष्मान खुराना-शरवरी वाघ की 'ये प्रेम मोल लिया' की शूटिंग हुई पूरी, सेट से सामने आई PHOTOS
Yeh Prem Mol Liya Shooting Update: आयुष्मान खुराना हालिया रिलीज ‘पति पत्नी और वो दो’ में नजर आए थे, मगर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई. इसके बाद आयुष्मान जल्द ही सूरज बड़जात्या की अपकमिंग फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के अपोजिट शरवरी वाघ लीड रोल में नजर आएंगी. काफी वक्त से इस प्रोजेक्ट की चर्चा हो रही है और इसका इंतजार करने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. इस म्यूजिकल फैमिली एंटरटेनर फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ की शूटिंग आखिरकार पूरी हो गई है. फिल्म के सेट से सामने आई पहली रैप-अप फोटो ने भी सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींच लिया है.
सूरज बड़जात्या की ‘ये प्रेम मोल लिया‘ की अप्रैल 2026 में ऑफिशियल अनाउंसमेंट की गई, जिसके बाद से ही इसे लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. आयुष्मान और शरवरी स्टारर ये फिल्म इसी साल थिएटरों में दस्तक देने वाली है. फिलहाल शूटिंग पूरी करने के बाद मेकर्स इसके पोस्ट प्रोडक्शन की तैयारियों में जुट गए हैं.
सेट से सामने आई रैप-अप फोटो
‘ये प्रेम मोल लिया’ की शूटिंग पूरी हो गई है और सेट से तस्वीर भी सामने आई. मुंबई में फिल्म के आखिरी दिन की शूटिंग खत्म होने के बाद क्लिक की गई फोटो में डायरेक्टर सूरज बड़जात्या, लीड स्टार्स आयुष्मान खुराना और शरवरी, दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर समेत पूरी कास्ट और क्रू एक साथ नजर आ रहे हैं. सभी फिल्म पूरी होने की खुशी मनाते दिखाई दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें – आयुष्मान खुराना से भिड़ेंगे अब अक्षय कुमार-सैफ अली खान, 2026 की ये रोचक जंग किस दिन होने जा रही?
रैप-अप फोटो में राजश्री प्रोडक्शंस की फिल्मों वाला पारिवारिक माहौल देखने को मिला. अनुपम खेर ने भी इस फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए जानकारी दी कि शूटिंग पूरी हो गई है. साथ ही, उन्होंने एक लंबा सा कैप्शन भी लिखा. अनुपम खेर ने लिखा, “कल रात, हमने सूरज बड़जात्या की YehPremMolLiya की पिक्चर रैप पूरी की. सूरज, एक और यादगार अनुभव के लिए धन्यवाद. शानदार कास्ट और क्रू को उनके प्यार, लगन और प्यार के लिए धन्यवाद, जिसने सेट पर हर दिन को इतना खास बना दिया. अब, मैं आप सभी के ‘ये प्रेम मोल लिया’ के जादू को एक्सपीरियंस करने का इंतजार नहीं कर सकता!!! कुछ सफर एक रैप के साथ खत्म होते हैं. खूबसूरत सफर तब शुरू होते हैं जब वो लोगों तक पहुंचते हैं.”
पहली बार साथ दिखेंगे आयुष्मान-शरवरी
राजश्री प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड और महावीर जैन फिल्म्स के बैनर तले बन रही ‘ये प्रेम मोल लिया’ में पहली बार आयुष्मान खुराना और शरवरी की जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आएगी. इस फिल्म के साथ आयुष्मान खुराना पहली बार राजश्री के आइकॉनिक किरदार ‘प्रेम’ को निभा रहे हैं. इससे पहले इस किरदार को सलमान खान अपनी कई फिल्मों में निभाकर यादगार बना चुके हैं.
11 साल बाद साथ आए सूरज बड़जात्या-हिमेश रेशमिया
इस फिल्म के जरिए सूरज बड़जात्या और संगीतकार हिमेश रेशमिया की जोड़ी करीब 11 साल बाद फिर साथ काम कर रही है. इससे पहले दोनों ने ‘प्रेम रतन धन पायो’ (2015) में साथ काम किया था. आयुष्मान और शरवरी के अलावा, फिल्म में कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद अब मेकर्स पोस्ट-प्रोडक्शन के काम में जुटेंगे. ‘ये प्रेम मोल लिया’ 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

सना चौधरी
सना यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली हैं. सना ने हाईटेक इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पढ़ाई के साथ-साथ कंटेंट ऑप्टिमाईजेशन और वीडियो एडिटिंग भी सीखा है. जिसके बाद सना ने अलग-अलग जगहों पर डिजिटल कॉन्टेंट राइटर और वीडियो एडिटर के तौर पर काम किया. इससे पहले सना Zee मीडिया में बतौर वीडियो और कंटेंट एडिटर काम कर चुकी हैं. उन्होंने जी न्यूज में सोशल मीडिया पेज मैनेज किया है. Zee के बाद सना ने टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट TV9hindi.com में बतौर ट्रेनी ज्वाइन किया. सना को न्यूज़ एंकरिंग का भी शौक है.
Read More