YRKKH: इश्क में दीवानी मायरा 18 साल की उम्र में सजाएगी शादी के ख्वाब, अरमान-अभिरा की बढ़ेगी मुसीबत
टीवी मसाला
- Authored by: आशना मलिक
- Updated Jul 30, 2026, 09:59 AM IST
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Leap Promo: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जल्द ही लीप आने वाला है, जिससे जुड़ा प्रोमो वीडियो सामने आया है।
![]()
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में आएगा लीप (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Leap Promo: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है। लेकिन "ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जल्द ही लीप आने वाला है, जिसके बाद शो की कहानी जबरदस्त रुख लेने वाली है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया जाएगा कि 18 साल की उम्र में मायरा को न केवल प्यार हो जाएगा, बल्कि वो शादी के सपने भी देखेगी। हालांकि मायरा को देख अभिरा और अरमान की मुसीबतें बढ़ने वाली हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: लीप के बाद Neelu Vaghela करेंगी शो में एंट्री, शगुफ्ता अली का कटा पत्ता; जानें वजह
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का प्रोमो वीडियो स्टार प्लस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में देखने को मिला कि मायरा के 18वें जन्मदिन पर पूरा परिवार एक साथ जश्न मनाता है। लेकिन मायरा फोटो क्लिक होने से पहले सबको रोकती है और बोलती है कि मेरा स्पेशल गेस्ट आने वाला है। तभी वहां कबीर की एंट्री होती है, जिसे देख मायरा अपने परिवार से उसे मिलवाती है। मायरा कहती है कि ये है मेरा स्पेशल गेस्ट कबीर, जिससे मैं प्यार करती हूं और शादी करना चाहती हूं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'श्रेया कालरा ने किया था मैसेज'- Kushal Tandon ने किया दावा, ऋषभ जायसवाल बोले- मैं स्क्रीनशॉट दिखा दूंगा...

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में आएगा लीप
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में मायरा के इस फैसले से अभिरा और अरमान परेशान हो जाते हैं। अभिरा अपनी बेटी से कहती है कि ये तुम्हारा प्यार नहीं बचपना है। ये तुम्हारी शादी की उम्र नहीं है। लेकिन मायरा जवाब देती है कि जिस तरह से शादी के बाद आपके सारे सपने पूरे हो गए, वैसे मेरे भी हो जाएंगे। हालांकि अब 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में ये देखना दिलचस्प होगा कि मायरा के इस कदम से अभिरा और अरमान की जिंदगी क्या मोड़ लेने वाली है।
![]()
आशना मलिकauthor
आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।
और पढ़ें
- Hindi News
- Entertainment
- Television
End of Article